पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी अंपायर सुजलाना का निधन

punjabkesari.in Friday, Dec 02, 2016 - 11:08 PM (IST)

मुंबई: पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी अंपायर और अनुभवी प्रशासक फुलेल सिंह सुजलाना का आज यहां निधन हो गया। मुंबई हाकी संघ लिमिटेड ने यह जानकारी दी। अविभाजित पंजाब में जन्में सुजलाना के परिवार में तीन बेटियां हैं। सुजलाना ने 1997 में एमएचएएल के उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली जबकि 2000 से 2004 के बीच सचिव रहे। 

उन्होंने बैंकाक में 1978 एशियाई खेलों के दौरान पहली बार अंपायर के रूप में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिम्मेदारी संभाली। सुजलाना ने 1980 मास्को आेलंपिक, यहां वानखेड़े स्टेडियम में 1981-82 में आयोजित पांचवें विश्व कप और नयी दिल्ली में 1982 एशियाई खेलों और 1996 चैम्पियंस ट्राफी में जज की भूमिका निभाई। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News