रोनाल्डो-नानी के दम पर पुर्तगाल फाइनल में

Thursday, Jul 07, 2016 - 11:35 AM (IST)

लियोन: सुपरस्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो और नानी के एक-एक गोल के दम पर पुर्तगाल ने वेल्स को 2-0 से हराकर यूरो कप फुटबॉल टूर्नामैंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया। पुर्तगाल का रविवार को होने वाले फाइनल में जर्मनी और फ्रांस के बीच मुकाबले की विजेता टीम से भिड़ंत होगी।

 
पुर्तगाल और वेल्स के बीच खेले गए सैमीफाइनल का पहला हाफ बेहद संघर्षपूर्ण रहा और कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। खेल के 50वें मिनट में पुर्तगाल को कॉर्नर मिला और रफेल गुरेरो की कॉर्नर किक पर रोनाल्डो ने शानदार अंदाज में हैडर लगाते हुए गोल दाग दिया और अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई।  
 
वेल्स इतने कुछ समझ पाता कि रोनाल्डो ने दूसरे गोल के लिए जाल बिछाया। रोनाल्डो के पास पर नानी ने बेहतरीन अंदाज में गोल दागा और पुर्तगाल की बढ़त को दोगुना कर दिया। वेल्स ने अंतर कम करने का भरसक प्रयास किया लेकिन इसमें सफलता नहीं मिली और पुर्तगाल ने 2-0 के अंतर से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
 
Advertising