फुटबाल में श्रीलंका से हारा भारत

Sunday, Feb 07, 2016 - 10:02 AM (IST)

गुवाहाटी: भारतीय पुरुष फुटबाल टीम की 12 वें सैग खेलों में शनिवार को निराशाजनक शुरुआत हुई और उसे ग्रुप ए के मुकाबले में श्रीलंका के हाथों 0-1 की हार का सामना करना पड़ा।   
 
भारतीय महिला टीम ने कल अपना अभियान मालदीव के खिलाफ गोल रहित ड्रा के साथ शुरु किया था लेकिन पुरुष टीम का अभियान हार के साथ शुरु हुआ। श्रीलंकाई टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए सैफ चैंपियन भारत को चौंका दिया।  मैच का एकमात्र गोल श्रीलंका के कप्तान एमसीएम रिनास ने 14 वें मिनट में किया। उन्होंने 30 गज की दूरी से मिली फ्री किक पर शानदार गोल दागा। भारत ने मैच में हालांकि दबदबा बनाया लेकिन उसके खिलाड़ी मौकों को भुना नहीं सके।
 
Advertising