भारत ने अफगानिस्तान को 5-1 से रौंदा

punjabkesari.in Wednesday, Dec 28, 2016 - 09:00 AM (IST)

सिलीगुड़ी:  भारतीय महिला टीम ने सैफ फुटबॉल चैंपियनशिप में अपने खिताब बचाओ अभियान की शानदार शुरुआत करते हुए मंगलवार को यहां कंचनचंगा स्टेडियम में ग्रुप बी मुकाबले में अफगानिस्तान को 5-1 से रौंद दिया। 

भारतीय कोच साकिाद डार ने मैच की पूर्वसंध्या पर कहा था कि टीम 3 अंक जीतना चाहती हैं और भारतीय खिलाड़ियों ने एकतरफा अंदाज में मैच को जीत लिया। अफगानिस्तान की लड़कियों को यूरोप के देशों डेनमार्क, जर्मनी, स्विट्कारलैंड और अमरीका में खेलने का अनुभव था लेकिन वे भारतीय टीम को कोई चुनौती नहीं दे पाई। भारत ने तीसरे ही मिनट में ही गोल कर बढ़त हासिल कर ली थी। सष्मिता ने पेनल्टी पर गोलकर भारत को 2-0 से आगे कर दिया। कमला देवी ने टीम का तीसरा गोल दागा। बाला देवी ने हालांकि एक पेनल्टी गंवाई और उनका शॉट क्रॉस बार से टकरा गया। दांगमेई ग्रेस ने टीम का चौथा गोल दागा।   

आधे समय तक भारतीय टीम 4-0 से आगे थी। अफगानिस्तान का एकमात्र गोल मुहताज फारखुंडा ने किया। एआईएफएफ की वर्ष की सर्वश्रेष्ठ उभरती खिलाड़ी संजू ने कमला देवी के शानदार पास पर भारत का पाचवां गोल दाग दिया।  इससे पहले टूर्नामैंट के पहले दिन कल नेपाल ने भूटान को 8-0 से और मालदीव ने श्रीलंका को 5-2 से हराया था। भारत का अगला मुकाबला बंगलादेश से 31 दिसंबर को होगा।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News