पांच भारतीय महिला मुक्केबाज फाइनल में

punjabkesari.in Saturday, Sep 16, 2017 - 10:24 PM (IST)

नई दिल्ली: भारत की पांच महिला मुक्केबाजों निहारिका गोनेला, शशि चोपड़ा, अंकुशिता बोरो, परवीन और सोनिया ने तुर्की के इस्तांबुल में चल रही अहमत कोमेर्ट इंटरनेशनल बॉकिं्सग चैंपियनशिप में अपने अपने वजन वर्गों के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। 75 किलोग्राम वर्ग में निहारिका ने सेल्मा कारकोयुन को 3:2 से हराया। अब फाइनल में उनका मु$काबला कजाकिस्तान की शमोनोवा अनस्तासिया से होगा।

शशि चोपड़ा ने कजाकिस्तान की संदुगाश अबिलखान को 57 किलोग्राम वर्ग में 4:1 से पराजित किया। उनका अगला मु$काबला कजाकिस्तान की व्लादिस्लाव कुम्म्म्ता से होगा। अंकुशिता ने तुर्की की अलेना तुर्क को 60 किलोग्राम वर्ग में हराया। उनकी फाइनल में भिड़ंत तुर्की की ही कागला अलुक से होगी। 48 किलोग्राम में सोनिया ने ओल्गा शालिमोवा को हराया।

उनका $िखताब के लिए कजाकिस्तान की काहाकिारा उरकाबेवा से सामना होगा। परवीन ने 54 किलोग्राम में तुर्की की आयतन क्युमेंटर को पराजित किया। फाइनल में वह रूस की अनस्तासिया आर्तमोनोवा से भिड़ेंगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News