आस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 5 भारतीय बल्लेबाज

punjabkesari.in Friday, Sep 22, 2017 - 05:41 PM (IST)

नई दिल्ली: भारतीय टीम इस समय आस्ट्रेलिया टीम के साथ पांच मैचों की वनडे सीरीज खेल रही है। भारत ने सीरीज में 2-0 से बढ़त बना ली है। भारतीय टीम के कई ऐसे बल्लेबाज हैं जो अपनी आक्रमक बल्लेबाजी के कारण जाने जाते हैं। जैसे की हार्दिक पांड्या जिन्होंने पहले वनडे मैच में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। आज हम आपको ऐसे ही पांच भारतीय बल्लेबाजों के बारे में बताएंगे जिन्होंने आस्ट्रेलिया के खिलाफ लगाए हैं सबसे ज्यादा छक्के।

1. रोहित शर्मा
इस लिस्ट में सबसे उपर भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा हैं। रोहित शर्मा भारत के एक महान बल्लेबाज हैं। वह सारी दुनिया में हिट मैन के नाम से जाने जाते हैं। रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 25 वनडे मैचों में 44 छक्के बरसाए हैं।
PunjabKesari
2. सचिन तेंदुलकर
क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर अपने समय के महान बल्लेबाज रहे हैं। उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से कई गेंदबाजों के दिलों में अपना खोफ पैदा किया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सचिन का बल्ला हमेशा आग उगलता था, उन्होंने कंगारुओं के खिलाफ खेले 71 वनडे मैचों में 35 छक्के लगाए हैं।
PunjabKesari
3. महेंद्र सिंह धोनी 
भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी भारत के बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक हैं। वह हमेशा समझदारी से बल्लेबाजी करते नजर आते हैं। वो अपनी बल्लेबाजी के साथ साथ दुनिया के बोहतरीन विकेटकीपरों में गीने जाते हैं। उन्होंने आस्ट्रेलिया के खिलाफ 45 वनडे मैचों में 26 छक्के लगाए हैं।
PunjabKesari
4. युवराज सिंह
इस लिस्ट में चौथे नंबर पर टीम इंडिया के सिक्सर किंग युवराज सिंह हैं। वह अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी करने के लिए जाने जाते हैं। एक ओवर की 6 गेंदों पर 6 छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी युवराज के नाम ही है। युवी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 41 वनडे मैचों में 16 छक्के लगाए हैं।
PunjabKesari
5. विराट कोहली
भारतीय टीम के कप्तान दुनिया के महान बल्लेबाजों में से एक हैं। उनके नाम कई बड़े रिकॉर्ड दर्ज हैं। कोहली ने हमेशा गेंदबाजों के दिलों में अपना खोफ पैदा करके रखा है। विराट ने अबतक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले 25 वनडे मैचों में 13 छक्के जड़े है
PunjabKesari.


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News