माली के खिलाफ खेलने उतरेगी भारतीय अंडर 17 फुटबॉल टीम

Thursday, Mar 16, 2017 - 07:40 PM (IST)

नई दिल्ली: फीफा अंडर 17 विश्व कप की तैयारियों के तहत भारत की अंडर 17 टीम अगले महीने माली के खिलाफ दो मैच खेलेगी जबकि पुर्तगाल और इंग्लैंड के खिलाफ भी मैच कराने के प्रयास जारी हैं। माली के खिलाफ दो मैच छह और नौ अप्रैल को मुंबई में खेले जाएंगे।  

एआईएफएफ सचिव कुशाल दास ने आज यहां कहा ,‘‘ हम अप्रैल में मुंबई में माली के खिलाफ खेलेंगे। इसके अलावा यूरोप दौरे पर इंग्लैंड और पुर्तगाल के खिलाफ मैचों के आयोजन के प्रयास भी जारी हैं।’’ भारत के दुपहिया वाहन निर्माता हीरो मोटोकोर्प ने आज अंडर 17 विश्व कप के ‘नेशनल सपोर्टर’ के रूप में करार किया।

Advertising