फर्राटा धाविका दुतीचंद विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप से हुई बाहर

punjabkesari.in Saturday, Aug 05, 2017 - 07:33 PM (IST)

लंदन: भारत ने विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में अपने अभियान की निराशाजनक शुरूआत की जब फर्राटा धाविका दुतीचंद और रिले धावक मोहम्मद अनस याहया पहले दौर की हीट में बाहर हो गई। दूसरे दिन आज सात स्पर्धाओं के हेप्टाथलन में स्वप्ना बर्मन का प्रदर्शन निराशाजनक रहा।

क्वालीफिकेशन मार्क हासिल नहीं कर पाने के बावजूद कोटा से प्रवेश करने वाली दुती महिलाओं के 100 मीटर के पहले दौर में पांचवीं हीट में छठे स्थान पर रही। उसने 12.07 सेकंड का समय निकाला। वह इस सत्र का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन (11.30 सेकंड) भी नहीं दोहरा सकी। हल्की बारिश के कारण हालांकि ट्रैक नम था और तापमान भी 20 डिग्री से कम था।

वह 47 एथलीटों में 38वें स्थान पर रही। छठी लेन में दौडऩे वाली दुती ने कहा कि गलत शुरूआत के कारण पांचवीं लेन में जर्मन एथलीट ततजाना पिंटो के अयोग्य करार दिए जाने के कारण वह डरी हुई थी। उसने कहा, ‘‘मेरे बगल वाली लड़की गलत शुरूआत के कारण अयोग्य करार दी गई थी। मैं उतनी तेज नहीं दौड़ सकी लिहाजा टाइमिंग खराब रही। तापमान भी ठंडा था।

मैने भारत में अच्छी टाइमिंग निकाली क्योंकि मौसम गर्म था।’’ दुती ने 11.26 सेकेंड का क्वालीफाइंग मार्क हासिल नहीं किया था लेकिन बाद में सत्र का अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर वह कोटा के जरिए जगह पाने में कामयाब रही। इसके अलावा महिलाओं के 100 मीटर में कुल 56 खिलाड़ी नहीं हो सके। 
 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News