1948 के हॉकी स्वर्ण पर अक्षय बनाएंगे ‘गोल्ड‘

Sunday, Oct 23, 2016 - 11:33 AM (IST)

नई दिल्ली: बॉलीवुड के सुपर स्टार और नए परफेक्शनिस्ट बनते जा रहे अक्षय कुमार 1948 के लंदन ओलिंपिक में भारतीय हॉकी टीम के आजादी के पहले स्वर्ण पदक पर फिल्म बनाएंगे। अक्षय ने ट्विटर पर यह घोषणा करते हुए कहा कि इस फिल्म की पृष्ठभूमि 1948 की होगी जब भारत ने अंग्रेजों से आजादी पाने के बाद लंदन में जाकर स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में अपना पहला स्वर्ण पदक जीता। इस फिल्म का नाम ही गोल्ड रखा गया है। 

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार के नाम से मशहूर अक्षय कुमार फिल्मकार फरहान अख्तर की फिल्म गोल्ड में काम करने जा रहे हैं। अक्षय इन दिनों बॉलीवुड़ में देशभक्ति फिल्मों के लिए पहली पसंद बन गए हैं।‘बेबी‘,‘एयरलिफ्ट’और‘रुस्तम’की कड़ी में अक्षय की एक और फिल्म का नाम जुडऩे जा रहा है । 

फरहान अख्तर के एक्सेल एंटरटेन्मेंट प्रोडक्शन के बैनर तले बनने वाली फिल्म गोल्ड में काम करने जा रहे हैं। फिल्म का निर्देशन रीमा कागती करेंगी। भारत ने आजादी से पहले 1928, 1932 और 1936 में हॉकी में ओलिंपिक स्वर्ण जीते थे। इसके बाद द्वितीय विश्व युद्ध के कारण 1940 और 1944 में ओलिंपिक का आयोजन नहीं हो सका था। 1948 के ओलिंपिक लंदन में आयोजित हुए और भारत ने पुरुष हॉकी के फाइनल में ब्रिटेन को 4-0 से पीटकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
 

Advertising