तेंदुलकर ने महिला खिलाडिय़ों के प्रति समान जताते हुए खेल दिवस को उनके नाम समर्पित किया

Tuesday, Aug 29, 2017 - 05:35 PM (IST)

नई दिल्ली: भारत रत्न क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने मंगलवार को पूर्व हॉकी धुरंधर ध्यानचंद के जन्मदिन के मौके पर मनाये जा रहे राष्ट्रीय खेल दिवस को महिला खिलाडिय़ों को समर्पित किया है। रिकार्डों के बादशाह सचिन ने टि्वटर पर देश के लिए पदक जीतने वाली सभी महिला खिलाडिय़ों के प्रति समान जताते हुए खेल दिवस को उनके नाम समर्पित किया है। 

सचिन ने कहा कि हमें खेल दिवस को उन सभी महिला खिलाडिय़ों के नाम समर्पित करना चाहिए जिन्होंने विभिन्न खेलों में देश के लिए पदक जीते हैं और देशवासियो को गर्व करने का अवसर दिया है। केन्द्रीय खेलमंत्री विजय गोयल ने भी इस अवसर पर सभी खिलाडिय़ों को बधाई देते हुए कहा कि मैं उन सभी खिलाडिय़ों को सलाम करता हूं और बधाई देता हूं जिन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश के लिए सफलता हासिल की हैं। 

हमें उन सभी पर गर्व है। सचिन और गोयल के अलावा अन्य कई खेल हस्तियों ने भी खेल दिवस पर लोगों को बधाईयां दी हैं जिसमें पूर्व भारतीय ओपनर वीरेन्द्र यहवाग, आफ स्पिनर हरभजन सिंह और ओलंपिक रजत पदक विजेता निशानेबाज राज्यवर्धन सिंह राठौर प्रमुख हैं।  

Advertising