Euro Cup 2016: ये हैं इस टूर्नामैंट के 10 नए नियम

Saturday, Jun 11, 2016 - 11:24 AM (IST)

पैरिस: शुक्रवार मध्य रात्रि से शुरु हुए यूरो कप-2016 का भव्य आगाज हो गया। इस बार फ्रांस तीसरी बार यूरो कप की मेजबानी कर रहा है। इस टूर्नामैंट में 24 टीमें 6 ग्रुपों में खेलेंगी। फाइनल मैच 11 जुलाई को खेला जाएगा।
 
आज के मुकाबले
 
आज 3 मैच खेला जाएगा। पहला मैच शाम शाम 6.30 बजे स्विट्जरलैंड और अल्बानिया के बीच होगा। दूसरा मैच वेल्स और स्लोवाकिया के बीच रात 9.30 बजे से होगा। तीसरा मैच इंग्लैंड और रूस के बीच खेला जाएगा।

ये हैं फुटबाल के 10 नए नियम 

यलो कार्ड का मिलना
पेनल्टी शूट से पहले अगर गोलकीपर लाइन से आगे आया तो उसे भी यलो कार्ड दिखाया दिया जाएगा और खेल के दौरान मिलने वाली पेनल्टी को पास कर साथी प्लेयर को नहीं दिया जा सकेगा। ऐसा करने वाले को यलो कार्ड मिलेगा।

रेड कार्ड
रेफरी अब मैच खेल शुरू होने से पहले भी किसी प्लेयर को रेड कार्ड दिखा सकते हैं।इसके बावजूद टीम 11 प्लेयर्स के साथ ही फील्ड में उतरेगी।
 
बड़ा फाउल करने वाला खिलाड़ी बाहर
अपने गोलपोस्ट के करीब डी में फाउल करने वाले प्लेयर को अब रेफरी सीधे मैदान से बाहर भेज देगा।

खेल के दौरान चोट लगना
पहले प्लेयर को चोट लगने पर पिच से बाहर जाना पड़ता था। ठीक होने पर रेफरी उसे भीतर आने का इशारा करता था। अब वह 20 सेकंड तक पिच पर रह सकता है। फिजियो की हेल्प से ठीक होने पर तुरंत खेल सकता है।
 
बिना जूतों के भी जारी कर सकते है मैच
खेल के दौरान जूते के लेस खुलने पर प्लेयर्स को अगले स्टॉप का इंतजार करना पड़ता था लेकिन अब प्लेयर बिना जूतों आैर शिन गाडर्स के भी अपना खेल खेलना जारी रख सकते हैं।
 
गलत थ्रो पर सख्त नियम
प्रोफेशनल फुटबाॅल में पहले रेफरी गलत थ्रो पर सीटी नहीं बजाता था। लेकिन अब यह नियम सख्ती से लागू होगा। प्लेयर्स को दोनों हाथ से सिर के पीछे से बॉल लाते हुए थ्रो करना होगा। बॉल सिर के ऊपर ही छूटनी चाहिए।
Advertising