धोनी लेंगे 19 जून को बड़ा फैसला...

punjabkesari.in Tuesday, Mar 14, 2017 - 05:11 PM (IST)

नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ जून 2017 में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी भारत के सबसे सफल क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की किस्मत का फैसला करेगी। इंग्लैंड में होने वाली 1 जून से 18 जून के बीच चैंपियंस ट्रॉफी ही तय करेगी कि धोनी 2019 वल्र्ड कप में खेल सकते हैं या नहीं। 


चैंपियंस ट्रॉफी तय करेगी धोनी के भविष्य का फैसला
यह बात हम नहीं धोनी के बचपन के कोच केशव बनर्जी का कहना है। मीडिया से बातचीत के दौरान केशव बनर्जी ने कहा कि जून 2017 में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी भारत के इस सबसे सफल क्रिकेट कप्तान के भविष्य का फैसला करेगी। धोनी के बचपन के कोच ने उनको लेकर जिस तरह का बयान दिया है उससे तो यही लगता है कि ये धोनी के कोच की निजी राय होगी। 

धोनी ने छोड़ दी है सीमित ओवरों की कप्तानी 
साल 2014 में ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहकर सभी को हैरान करने वाले धोनी ने जनवरी में भारत की सीमित ओवरों की कप्तानी भी छोड़ दी थी। कप्तानी छोडऩे के बाद धोनी ने इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज में 55 की औसत से 165 रन बनाए थे 1 शतक के साथ। जिसके बाद ये कहा जा रहा है कि कप्तानी छोडऩे के बाद धोनी खुलकर खेल रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News