इंग्लैंड ने भारतीय महिला टीम को 1-4 से दी करारी हार

Tuesday, Jul 18, 2017 - 09:47 PM (IST)

जोहानसबर्ग:भारतीय महिला हॉकी टीम को हॉकी वल्र्ड लीग सेमीफाइनल के मंगलवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में इंग्लैंड के हाथों 1-4 की करारी हार का सामना करना पड़ा। भारत के लिए मैच का एकमात्र गोल ड्रैग फ्लिकर गुरजीत कौर ने 57 वें मिनट में किया। 

भारतीय टीम अब पांचवें से आठवें स्थान के लिए 20 जुलाई को खेलेगी। इंग्लैंड ने 42 वें मिनट तक 3-0 की बढ़त बना ली थी। इंग्लैंड ने अपना चौथा गोल 60 वें मिनट में किया।  

Advertising