Pics: इस अंदाज में लग्जरीयस लाइफ जीता है यह स्पोर्ट्स स्टार

Thursday, May 26, 2016 - 11:17 AM (IST)

नई दिल्ली: अक्सर ही खिलाड़ी खेल के साथ-साथ लग्जरीयस लाइफ जीने के काफी शौकीन होते है। जिनमें से एक है अफ्रीकी देश टोगो के फुटबॉलर एमानुएल एडबेयर। यह दुनिया के सबसे ज्यादा कमाने वाले फुटबॉलर्स में से एक हैं। एडबेयर फिलहाल क्रिस्टल पैलेस क्लब से जुड़े हुए हैं, जहां से वे करीब 5 करोड़ रुपए महीना कमा रहे हैं। इन्हें लग्जरी कारों का बेहद शौक है। 
 
बता दें कि एडबेयर ईश्वर पर विश्वास करते है। उनका कहना है कि ''मैं जिंदगी में जो कुछ भी करता हूं उसे ईश्वर की दी हुई सौगात मानता हूं। मैं आज जहां कहीं भी हूं उसी की वजह से हूं, और वही है जो मुझसे ये सारी चीजें वापस भी ले सकता है। मेरे लिए ईश्वर से ज्यादा जरूरी कुछ भी नहीं है''। इनके पास करीब 250 करोड़ रुपए की संपत्ति है। इसके अलावा उनके खुद के पास 25 हजार पाउंड (करीब 25 लाख रुपए) और 1 लाख पाउंड (करीब 1 करोड़ रुपए) कीमत वाली कीमती घड़ियां भी हैं। टोगो 31 गोल्स के साथ अपने देश के सबसे ज्यादा गोल मारने वाले प्लेयर भी हैं।
Advertising