एकता बिष्ट का उनके गृह जनपद में हुआ भव्य स्वागत

Thursday, Aug 03, 2017 - 10:29 AM (IST)

नैनीताल: इग्लैंड में महिला क्रिकेट विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए एकता बिष्ट का उनके गृह जनपद में भव्य स्वागत किया गया। अल्मोड़ा व्यापार मंडल ने आज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर एकता बिष्ट को सम्मानित किया तथा विश्व कप में अच्छे प्रदर्शन के लिए टीम इंडिया को बधाई दी।

इस अवसर पर विधानसभा उपाघ्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, पालिका अध्यक्ष पीसी जोशी, एस एस पी पी रेणुका देवी, कोच लियाकत अली ने सुश्री एकता तथा उसके माता-पिता को भी बधाइयां दी। उन्होंने कहा की सुश्री एकता तथा टीम इंडिया ने देश का नाम रोशन किया है और यह गर्व की बात है।

जिला व्यापार मंडल अध्यक्ष हरेन्द्र वर्मा, नगर अध्यक्ष भैरव गोस्वामी ने सुश्री एकता को सम्मानित करते हुए उन्हें प्रदेश की लड़कियों के लिए प्रेरणा श्रोत बताया। वक्ताओं ने पूरी टीम की एकाग्रता तथा मेहनत की भूरि भूरि प्रशंसा की। 

Advertising