27 सितंबर के बाद फीफा को सौंपा जाएगा डी वाई पाटिल स्टेडियम

Saturday, Sep 23, 2017 - 08:18 PM (IST)

मुंबईः फीफा अंडर-17 विश्व कप की मेजबानी करने वाले डी वाई पाटिल स्टेडियम को 27 सितंबर के बाद फीफा को सौंपा जायेगा। हालांकि इसके लिये अभी तारीख तय नहीं की गयी है।

अधिकारियों ने कहा कि कल मुंबई पहुंची न्यूजीलैंड की टीम ने आज स्टेडियम का दौरा किया। विश्व कप की मेजबानी के लिए इस स्टेडियम की मरम्मत की गयी थी। यहां ग्रुप बी के मैच खेले जाएंगे। नवी मुंबई के अलावा कोलकाता, गुवाहाटी, कोच्चि, गोवा और दिल्ली विश्व कप की मेजबानी करेंगे।  

Advertising