B''day special: जानिए, द ग्रेट खली की कुछ खास बातें

Saturday, Aug 27, 2016 - 07:54 PM (IST)

नई दिल्ली: द ग्रेट खली के फैंस के लिए बहुत ही खास दिन हैं। जी हां, इस दिन भारतीय प्रोफेशन रेसलर और पावर लिफ्टर दिलीप सिंह राणा उर्फ द ग्रेट खली का जन्म 27 अगस्त को हुआ था। इस अवसर पर जानिए खली के जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें-
 
-उनका कद 7 फुट 2 इंच और वजन 157 किलोग्राम है। 
-वो एक पुलिस अधिकारी को सड़क किनारे पत्थर तोड़ते दिखे और भीमकाय आकार की वजह से वो उन्हें भर्ती कराने अपने साथ ले गए। 
-खली के दादा का कद 6 फुट, 6इंच है। 
-वो मां काली के भक्त हैं और शराब-तंबाकू से दूर रहते है। 
-साल 2011 में वो बिग बॉस के रियलटी शो में भी नजर आए थे। 
 
-'किस कैम इवेंट' के बाद विवादों में आ गए थे द ग्रेट खली
WWE का स्मैकडाउन की ही तरह एक इवेंट है 'किस कैम'। यह इंवेट WWE की TRP सबसे ज्यादा बढ़ता है। लेकिन किस कैम की वजह से कई स्टार रेसलर सुर्खियों में रहे। इस इवेंट के दौरान इंडियन रेसलर द ग्रेट खली भी विवादों में रहे। दरअसल, ग्रेट खली  की वाइफ उस वक्त भड़क गईं थी, जब उन्होंने टीवी में अपने हसबैंड को किसी और को किस करते हुए देख रहे थे। उन्होंने तुरंद कॉल किया और खली को तुरंत घर वापस लौटने का फरमान जारी किया। इस पर खली को काफी देर तक सफाई देनी पड़ी। 
 
-खली की यह तस्वीरें हुई वायरल 
अक्सर ही आपने 'द ग्रेट खली' को रिंग में कुश्ती करते हुए देखा होगा लेकिन खली के इस अंदाज से आप अनजान होंगे। जी हां, खली के इस रुप को देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। हाल ही में सोशल साइड पर एक फोटो तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें 7.2 फीट लंबे खली ने लड़कियों के कपड़े पहने हुए है। इस पिंक कलर की ड्रैस में काफी अजीब लग रहे हैं।
Advertising