युवा क्रिकेटरों के भविष्य के लिए धोनी ने खोला नया रास्ता

punjabkesari.in Thursday, Aug 17, 2017 - 07:22 PM (IST)

नई दिल्ली: अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को दो विश्वकप जिता चुके पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने युवा खिलाडिय़ों के भविष्य के लिए नया रास्ता खोला है। धोनी नई भूमिका के तहत संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में युवा क्रिकेटरों को ट्रेङ्क्षनग देते नजर आएंगे। उन्होंने दुबई में अपनी पहली क्रिकेट अकादमी खोली है जो उनकी एमएसडी अकादमी की शाखा है। एमएसडी अकादमी की अन्य शाखाएं भारत में बोकारो, वाराणसी और लखनऊ में हैं।

धोनी ने दुबई में 15 अगस्त को अपनी अकादमी का शुभारंभ किया था जो उनकी विदेशों में पहली अकादमी भी है। धोनी के करीबी और पूर्व क्रिकेटर मिहिर दिवाकर ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि हमारी स्पोर्ट्स प्रबंधन कंपनी आरका ने यूएई के पैसिफिक स्पोर्ट्स क्लब के साथ नयी अकादमी खोलने के संबंध में करार किया है। हम दक्षिण अफ्रीका और सिंगापुर में भी अकादमी स्थापित करने के बारे में सोच रहे हैं।

वर्ष 2000 में अंडर 19 विश्वकप विजेता टीम के सदस्य रहे मिहिर ने कहा कि धोनी जल्द ही दुबई जाएंगे जहां वह युवा क्रिकेटरों को खेल की बारीकियां सिखाएंगे। इसके अलावा धोनी का सपना उनके गृहनगर रांची में भी क्रिकेट अकादमी खोलने का है जिसके लिये राज्य सरकार से की जा रही बातचीत इस समय अंतिम चरण में है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News