पुराने रंग में लौटे धोनी, जड़े 10 चौके, 6 छक्के

Sunday, Feb 26, 2017 - 02:37 PM (IST)

नई दिल्ली: टीम इंडिया की कप्तानी छोड़ चुके महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर लंबे समय के बाद पुराने रंग में लौटते नजर आए। धोनी ने विजय हजारे ट्रॉफी में रविवार को छत्तीसगढ़ की टीम के खिलाफ तूफानी शतक जड़ा। उन्होंने छत्तीसगढ़ के गेंदबाजों की जमकर धुनाई करते हुए 127 रनों की पारी खेली जिसमें 10 चौके और 6 छक्के शामिल रहे। 

गौरतलब हो कि शनिवार को कर्नाटक के खिलाफ धौनी का जादू नहीं चल पाया था और झारखंड की टीम को आखिरी ओवर में 5 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर खेले जा रहे अपने दूसरे मैच में झारखंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 243 रन ठोके।

Advertising