धोनी ने अपने नए घर में दी टीम को पार्टी, सभी ने जमकर की तारीफ

Saturday, Oct 07, 2017 - 06:19 PM (IST)

नई दिल्ली: भारत इस समय आस्ट्रेलिया के साथ तीन मैचौं के खेलने के लिए रांची में है। सीरीज का पहला मैच रांची के जेएससीए क्रिकेट सटेडियम में खेला जाएगा। जैसे की सब जानते हैं कि भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी का घर भी रांची में ही है। इसी दौरान धोनी ने टीम इंडिया के अपने साथियों को अपने नए घर में शुक्रवार रात डिनर पर बुलाया। रातू के सिमलिया में धोनी के नए घर की टीम इंडिया के खिलाडिय़ों ने तारीफ की। उन्होंन अपने सात एकड़ के क्षेत्र में फैले फॉर्म हाउस में अपने साथियों के लिए खुले में एक शानदार शामियाने में डिनर की व्यवस्‍था की थी।

इस पार्टी में टीम इंडिया के तो पूरे खिलाड़ी थे परंतु सपोर्ट स्टाफ से तीन या चार लोग ही शामिल थे। धौनी की तरफ से भी अरुण पांडे, मिहिर दिवाकर और सीमांत लोहानी के अलावा दो-एक अन्य व्यक्ति ही इसमें शामिल थे। पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी थी। हालांकि धौनी के आशियाने के बाहर गिने-चुने लोग ही उत्सुकतावश जमा थे। धोनी के घर के बाहर लोग अपने खिलाडिय़ों की झलक पाने के लिए लालायित दिखे। हालांकि इस दौरान किसी भी तरह के कवरेज के लिए मीडिया की एंट्री नहीं थी। बस में सवार हो कर इंडियन टीम के सभी सदस्य धोनी के फार्म हाउस पंहुचे थे।

रांची में शनिवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 मैच होना है। इससे पहले धोनी ने ऑस्ट्रेलियाई टीम के कई सदस्यों को भी लिट्टी पार्टी दी थी, जो बहुत चर्चा में रही। भारत को आस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी है। जिसका पहला मैच 7 अक्टूबर को खेला जाएगा। 


 

Advertising