भारत की हार के बाद बढ़ाई गई धोनी के घर की सुरक्षा

Monday, Jun 19, 2017 - 01:23 AM (IST)

नई दिल्ली: चैम्पियंस ट्राफी में टीम इंडिया के हार के बाद भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के रांची घर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। घर के आसपास पुलिस जवानों की तैनाती कर दी गई है। टीम इंडिया जब हार की ओर बढ़ रही थी, तभी से रांची में धोनी के घर के बाहर पुलिस की तैनाती नजर आने लगी। माही के शहर में हार की मायूसी हर ओर देखी गई।

 

गौरतलब है कि पहले कई बार ऐसा देखा जा चुका है कि टीम इंडिया की हार से कुछ लोग बौखला जाते हैं और खिलाडिय़ों के घरों पर पथराव करने लगते हैं। रांची में पहले भी ऐसा हो चुका है जिस कारण धोनी के घर की सुरक्षा बढ़ा दी है। ताकि अप्रिय घटना न घट सके। 

Advertising