धवन ने बताया धोनी क्यों कहते हैं भगवान मुझे नहीं, इसे उठा ले

punjabkesari.in Monday, Oct 09, 2017 - 07:46 PM (IST)

नई दिल्ली: भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी पूरी दुनिया में कैप्टन कूल के नाम से मशहूर हैं। कैप्टन कूल के नाम से लोकप्रिय रहे धोनी मैदान के बाहर जोक्स के लिए जाने जाते हैं। वह अक्सर अपने टीम के साथियों के साथ हंसी-मजाक करते रहते हैं। भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने पिछले दिनों एक इंटरव्यू के दौरान धोनी के बारे में एक  खुलासा किया था। धवन ने बताया, ‘‘जब धोनी छींके तो कोई भी उनके पास नहीं होना चाहिए।
PunjabKesari
धवन ने बताया कि धोनी जब छींकते हैं तो वो छींकने के बाद कहते हैं कि भगवान मुझे नहीं, इसे उठा ले। इसलिए धोनी के छींकते समय उनकेसाथ कोई नहीं होना चाहिए। बता दें कि यह डायलॉग 2000 की एक फिल्म हेरा-फेरी का है जिसमें परेश रावल यह डायलॉग बोलते हैं। धोनी क्रिकेट के मैदान और मैदान के बाहर भी अपने कूल नेचर के लिए जाने जाते हैं। धोनी को पूरी दुनिया में मिस्टर कूल कहा जाता है। धोनी हर समय शांत रहते हैं।
PunjabKesari
भारत इस समय आस्ट्रेलिया के साथ 3 मैचों की टी-20 खेल रहा है। सीरीज का पहला मैच भारत ने 9 विकटों से जीत कर अपने नाम कर लिया है। सीरीज का दूसरा मैच 10 अक्टूबर को खेला जाएगा।   


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News