महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने पहलवान नरसिंह यादव के लिए न्याय की मांग

punjabkesari.in Saturday, Aug 13, 2016 - 08:15 AM (IST)

मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फणनवीस ने आज राज्य विधानसभा में कहा कि उन्होंने केंद्रीय खेल मंत्री को पत्र लिखकर पहलवान नरसिंह यादव के लिए न्याय की मांग की है जो डोपिंग स्कैंडल के बाद आगामी रियो आेलिंपिक से एक तरह से बाहर हो गये हैं।  

 
उन्होंने निचले सदन में कहा कि मैंने केंद्रीय खेल मंत्री को पत्र लिखा है। मैंने कहा है कि नरसिंह यादव जैसे खिलाडिय़ों के साथ न्याय किया जाना चाहिए। फणनवीस ने पूरे डोपिंग स्कैंडल पर संदेह व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के प्रकरणों से नरसिंह यादव जैसे वास्तविक खिलाडिय़ों को सजा भुगतनी पड़ती थी। उसके साथ न्याय होना चाहिए। मुख्यमंत्री विपक्ष के नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल के सवाल पर जवाब दे रहे थे।  पाटिल ने कहा कि यादव महाराष्ट्र का है और उस जैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी का समर्थन करना हमारा कर्तव्य है। 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News