कलिंगा की जीत में चमके ग्लेन टर्नर

punjabkesari.in Saturday, Feb 06, 2016 - 08:34 AM (IST)

भुवनेश्वर: ग्लेन टर्नर के दो शानदार मैदानी गोलों की बदौलत कलिंगा लांसर्स ने दिल्ली वेवराइडर्स को कोल इंडिया हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) में शुक्रवार को 4-0 से हरा दिया। टर्नर ने 5वे मिनट में मैदानी गोल कर कलिंगा को 2-0 से आगे किया और फिर 55वें मिनट में अपना दूसरा मैदानी गोल कर कलिंगा को 4-0 की जीत दिला दी। दिल्ली की टीम को मैच में लगातार संघर्ष करना पड़ा और उसके खिलाड़ी युवराज वाल्मीकि को मैच में रेड कार्ड भी दिखाया गया।  

 
दिल्ली को इस तरह टूर्नामेंट में लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा। दिल्ली को इससे पहले अपने घरेलू मैदान में जेपी पंजाब वॉरियर्स ने 5-2से और यूपी विजाडर्स ने 6-4 से हराया था। कलिंगा ने इससे पहले अपना मुकाबला दबंग मुंबई से 6-4 से जीता था।  कलिंगा की टीम 6 मैचों में चौथी जीत और 22 अंकों के साथ तालिका में चोटी पर आ गयी है। कलिंगा और गत चैंपियन रांची रेका के एक बराबर 22 अंक हैं लेकिन बेहतर गोल औसत के आधार पर कलिंगा चोटी पर है। दिल्ली वेवराइडर्स को सात मैचों में चौथी हार का सामना करना पड़ा और वह 17 अंकों के साथ पांचवे स्थान पर है। 
 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News