अमरीकी फुटबाल हाल आफ फेम की दौड़ में शामिल है डेविड बैकहम

punjabkesari.in Thursday, May 25, 2017 - 12:33 PM (IST)

शिकागो : लास एंजीलिस गैलेक्सी के लिए  2007 से 2012 के बीच अपने करियर के दौरान अमरीकी फुटबाल जगत में लोकप्रिय हुए डेविड बैकहम उन 33 खिलाड़ियों में से हैं जो अमरीकी राष्ट्रीय फुटबाल हाल आफ फेम की दौड़ में शामिल हैं । 

इनमें अमेरिकी फुटबाल टीम के अहम सदस्य डिफेंडर स्टीव चेरूंडोलो, मिडफील्डर पाब्लो मास्टरोनी और फारवर्ड ब्रायन चिंग शामिल हैं। महिला खिलाड़ियों में गोलकीपर ब्रायना स्करी, डिफेंडर केट सोबरेरो और हीथर मिट्स प्रमुख हैं। इनके लिए मतदान पुरूष और महिला राष्ट्रीय टीम के कोच, मेजर लीग और महिला फुटबाल लीग प्रबंधन, अमरीकी फुटबाल महासंघ के प्रतिनिधि, हाल आफ फेमर और मीडिया मतदान करेंगे ।  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News