विराट को प्रपोज कर चुकी ये लड़की अब है सचिन के बेटे की दोस्त

Thursday, Jun 29, 2017 - 10:53 AM (IST)

नई दिल्ली: टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के फैंस की कोई कमी नहीं है, जिस तरह इन्हें देश में पंसंद किया जाता है, उसी तरह क्रिकेट में अपने अच्छे प्रदर्शन और अपने स्टाइलिश अंदाज की वजह से विदेंशो में भी खासा पंसंद किया जाता है। उनकी ऐसी ही एक फैन ने साल 2014 में विराट को प्रपोज किया था, जो कि अब क्रिकेट के भगवान कहें जाने वाले सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की अच्छी दोस्त है। 

अर्जुन, डेनियल की हैं अच्छी दोस्ती
दरअसल, इस लड़की का नाम डेनियल व्याट है। यह इंग्लैंड की वुमेन क्रिकेट टीम की खिलाड़ी है। खबरों की मानें तो अर्जुन क्रिकेट प्रेक्टिस के लिए जब भी इंग्लैंड जाते हैं डेनियल से जरूर मिलते हैं। ट्विटर पर उनके लगभग 80 हजार तो इंस्टाग्राम पर उनके 26 हजार फॉलोअर्स हैं। 2014 में उन्होंने अर्जुन के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि मेरे छोटे साथ को आज लॉर्ड्स में देखकर अच्छा लगा।

विराट को किया था प्रपोज 
बता दें कि 2014 डेनियल ने अपने ट्विटर अंकाउट पर लिखा था कि 'विराट मैरी मी' यानी विराट मुझसे शादी कर लो। यह लड़की इंग्लैंड की वुमेन क्रिकेट टीम की खिलाड़ी है। इतना ही नहीं इसके बाद डेनियल ट्वीट कर उन्हें 'स्पेशल प्लेयर' बताया था, डेनियल विराट के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीर भी शेयर कर चुकी हैं। 

Advertising