दबंग मुंबई ने उत्तर प्रदेश विजार्ड्स को 4-3 से हराया

punjabkesari.in Tuesday, Jan 24, 2017 - 09:42 PM (IST)

मुंबई: नीदरलैंड के राबर्ट केम्परमैन के हूटर बजने से चंद सेकेंड पहले किये गये मैदानी गोल से दबंग मुंबई ने हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल ) के पूल ए में आज यहां उत्तर प्रदेश विजार्ड्स को 4-3 से हराया। दोनों ही टीमें आखिरी दो मिनट से पहले तक 2-2 से बराबरी पर चल रही थी। एेसे समय में उत्तर प्रदेश विजाड्र्स के रमनदीप सिंह ने 59वें मिनट में पेनल्टी कार्नर को गोल में बदलकर अपनी टीम को बढ़त दिलायी लेकिन मुंबई ने जवाबी हमला किया और केम्परमैन ने 60वें मिनट में मैदानी गोल दागकर अपनी टीम को पूरे पांच अंक दिला दिये।

इससे पहले आगस्टिन माजिली ने 12वें मिनट में मैदानी गोल करके उत्तर प्रदेश को 2-0 से आगे कर दिया था। पहले क्वार्टर में उसने अपनी यह बढ़त बरकरार रखी। दबंग मुंबई के लिये हरमनप्रीत सिंह (24वें और 32वें मिनट) ने दोनों क्वार्टर में एक एक पेनल्टी कार्नर को गोल में बदला जिससे तीसरे क्वार्टर की समाप्ति तक स्कोर 2-2 से बराबर था। 

टूर्नामेंट के नियमों के मैदानी गोल के लिये दो और पेनल्टी कार्नर पर गोल के लिये एक गोल मिलता है। दबंग मुंबई की यह दो मैचों में पहली जीत है जिससे उसके सात अंक हो गये हैं और वह अंकतालिका में कलिंगा लान्सर्स (दस अंक) के बाद दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। उत्तर प्रदेश विजाड्र्स का यह वर्तमान सत्र में पहला मैच था और उसका एक अंक है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News