सर्वाधिक गोल करने वालों की सूची में पेले से आगे निकले रोनाल्डो

punjabkesari.in Friday, Sep 01, 2017 - 01:39 PM (IST)

पोर्तोः क्रिस्टियानो रोनाल्डो के तीन गोल की मदद से पुर्तगाल ने विश्व कप यूरोपीय क्वालीफाइंग दौर में ग्रुप बी में फारो आइलैंड्स को 5 . 1 से हराकर सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय गोल करने वालों की सूची में पेले को पछाड़ दिया। रोनाल्डो के अब 78 गोल हो गए हैं और वह यूरोप के लिये सर्वाधिक गोल करने वाले हंगरी के फेरेंक पुस्कास से छह गोल पीछे है।   

पेले ने ब्राजील के लिये 77 गोल किये थे। सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय गोल ईरान के अली दाइ ने (109) किये हैं जबकि हंगरी के पुस्कास 84 गोल के साथ दूसरे स्थान पर हैं। जापान के कुनिशिगे कामामोतो के 80 और जाम्बिया के गोडफ्रे चितालू के 79 गोल हैं। ईराक के हुसैन सईद के भी रोनाल्डो के समान 78 गोल हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News