इस खिलाड़ी ने की इतिहास की सबसे बड़ी डील, एक हफ्ते की सैलरी 7.19Cr

Tuesday, Nov 08, 2016 - 06:55 PM (IST)

मैड्रिड: पुर्तगाली फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो 2021 तक स्पेनिश क्लब रियाल मैड्रिड के साथ खेलते रहेंगे। उन्होंने सोमवार को क्लब के साथ 5 साल की नई डील साइन की। 
 

रोनाल्डो ने की इतिहास में अब तक सबसे बड़ी डील 
 इस डील के लिए रोनाल्डो को 225 मिलियन पाउंड (करीब 1864 करोड़ रुपए) मिलेंगे। उन्‍होंने इस स्‍पैनिश क्‍लब के साथ जो डील की है, वह फुटबॉल इतिहास में अबतक की सबसे बड़ी डील है। 31 साल के रोनाल्डो को एक सीजन के लिए 45 मिलियन राउंड (374 करोड़ रुपए) मिलेंगे। रोनाल्डो की हफ्तेभर की सैलरी 7.19 करोड़ रुपए होगी। हालांकि, टैक्स चुकाने के बाद उन्हें प्रति सप्ताह 3.65 करोड़ रुपए मिलेंगे। 

 

रोनाल्डो ने छोड़ा मैसी को पीछे
इस डील के साथ ही रोनाल्डो ने बार्सिलोना के अर्जेंटीनी स्टार लियोनेल मैसी को पीछे छोड़ दिया है। मैसी की साप्ताहिक सैलरी 3.31 करोड़ रुपए है। वह अब दूसरे नंबर पर आ गए हैं। जबकि तीसरे नंबर पर रियाल मैड्रिड के ही गारेथ बेल(2.40करोड़ रुपए) हैं।

Advertising