हेजल से पहले इन 8 एक्ट्रेस से जुड़ा युवराज का नाम

Friday, Nov 25, 2016 - 12:40 PM (IST)

नई दिल्ली: टीम इंडिया के खिलाड़ी युवराज सिंह 30 नवंबर को बॉलीवुड अभिनेत्री हेजल के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले है। अगर युवराज की पिछली की निजी जिंदगी की बात करें तो युवराज अकसर ही खेल के साथ ही अपनी पर्सनल लाइफ और अफेयर्स को लेकर भी हमेशा सुर्खियों में रहे। अभिनेत्री हेजल से पहले युवराज सिंह का नाम कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ चुका है। 

आइए जानते है इनके अफेयर्स के बारे में 

मैंडी टखर

सूत्रों के अनुसार अगस्त 2015 में युवराज का नाम ब्रिटिश-पंजाबी एक्ट्रेस मैंडी टखर से जुड़ा था। युवराज की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। तभी से दोनों रिलेशनशिप में थे। 

प्रिटी जिंटा
आईपीएल टीम किंग्स इलेवन पंजाब की को-ऑनर और अभिनेत्री प्रिटी जिंटा का भी युवराज के साथ नाम जुड़ा था लेकिन दोनों ने हमेशा ही रिश्तों से इनकार किया है और तो और एक बार प्रिटी ने इस बात का खंडन भी कर चुकी हैं।


रिया सेन
बंगाली ब्यूटी रिया सेन के साथ भी युवी के अफेयर्स की खबरें भी चर्चा में रही है, लेकिन इस बात पर दोनों ने कभी कोई बात नहीं की। 

लीपाक्षी एलावडी
मई 2014 में युवराज का नाम बॉलीवुड की फैशल और हेयर स्टाइलिस्ट लीपाक्षी एलावडी से जुड़ा। लेकिन इन खबरों से युवराज काफी गुस्सा हो गए थे और उन्होंने अफेयर की खबर छपने पर ट्विटर अकाउंट के जरिए इस बात का कड़े शब्दों में खंडन किया। युवराज ने कहा था जिनसे मेरे अफेयर की खबर छपी है, वो लीपाक्षी मेरी बहुत अच्छी दोस्त हैं। वो मेरे लिए बतौर हेयर स्टाइलिस्ट काम करती हैं।
 

किम शर्मा
सबसे लंबे समय तक युवराज सिंह का नाम बॉलीवुड अभिनेत्री किम शर्मा के साथ जुड़ा। दोनों का रिलेशनशिप करीब चार साल तक चला। काफी समय दोनों को एक साथ भी देखा गया, लेकिन 2007 में इनका ब्रेकअप हो गया। युवी से ब्रेकअप के बाद किन ने बिजनेसमैन से शादी कर ली। 

दीपिका पादुकोण
खबरों की मानें तो किम से ब्रेकअप के बाद युवराज ने बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के साथ डेटिंग शुरू की, लेकिन किसी वजह से रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चला। हालांकि, उसी समय दीपिका का नाम कैप्टन कूल धोनी के साथ भी जुड़ा था।


नेहा धूपिया
बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया के साथ युवराज की अफेयर की खबरों ने तब जोर पकड़ा, जब ये दोनों लैक्मे फेशन वीक की पार्टी में एक साथ पहुंचे लेकिन ये रिश्ता भी आगे तक न बढ़ा। 

मिनिषा लांबा
बिग बॉस कंटेस्टेंट रह चुकीं एक्ट्रेस मिनिषा लांबा के साथ भी युवराज का नाम जुड़ा। खबरों की मानें तो दोनों को जुहू के एक बार लॉन्ज में किस करते हुए देखा गया था लेकिन मिनिषा ने ये कहते हुए इन खबरों का खंडन कर दिया कि वो लड़की उनकी लुकअलाइक थी। 

Advertising