भारतीय सेना पर किए सहवाग के इस ट्वीट काे पढ़कर भावुक हो जाएंगे आप!

Friday, Jun 30, 2017 - 03:41 PM (IST)

नई दिल्लीः पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग सोशल मीडिया पर अपने मजेदार  ट्वीट के लिए जाने जाते हैं, लेकिन शुक्रवार को उन्होंने एक ऐसा ट्वीट किया, जो काफी भावुक कर देने वाला है। दरअसल, इस वीडियो में कुछ जवान विमान से नीचे कूदते दिख रहे हैं। यह सेना के किसी ऑप्रेशन का वीडियो है या मॉक ड्रिल का इस बारे में कुछ स्पष्ट नहीं है। इस वीडियाे काे शेयर करते हुए सहवाग ने बेहद भावुक अंदाज में लिखा, हमारे सैनिक एक मां से भी बढ़कर हैं, जो बिना किसी स्वार्थ के काम करते हैं और बदले में कुछ भी नहीं मांगते। दुनिया की सर्वश्रेष्ठ सेना के लिए प्यार और सम्मान, जय हिंद!


स्मृति मंधाना को भी दी बधाई
वहीं, दूसरी तरफ महिला वर्ल्ड कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाली स्मृति मंधाना को भी सहवाग ने बधाई दी है। अपने ट्वीट में उन्हाेंने लिखा कि हमारी टीम यूं ही जीतती रहे और हमें खुशियां देती रही। स्मृति ने गुरुवार को वेस्टइइंडीज के खिलाफ मैच में नाबाद शतकीय पारी खेली थी।

 

 

Advertising