रोहित शर्मा ने खरीदा एक और घर

Thursday, May 19, 2016 - 08:44 AM (IST)

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा ने बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्‍टी के खंडाला स्थित रेसीडेंशियल प्रोजेक्ट ''डिस्कवरी'' में 5 करोड़ रुपए में एक बंगला (विला) खरीदा है। अभी इस बंगले का निमार्ण कार्य अभी जारी है।  
 
बता दें कि 5 बीएचके वाले इस बंगले में लॉन और स्वीमिंग पूल भी है। इस बंगले का कुल एरिया करीब 10000 स्क्वेयर फीट है। प्रारंभ में इस बंगले के लिए 8 करोड़ रुपए की मांग की गई थी, लेकिन सौदा 5 करोड़ रुपए में तय हुआ। शेट्‍टी का ''डिस्कवरी'' नामक यह प्रोजेक्ट 7 एकड़ में फैला हुआ है और इसमें 21 से ज्यादा बंगले शामिल है। 
Advertising