इरफान-सफा की वेडिंग सेरेमनी की PICS आई सामने

Wednesday, Feb 10, 2016 - 11:15 AM (IST)

बड़ौदा: भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने सफा बेग के साथ पवित्र शहर मक्का में निकाह कर लिया है। इसी दौरान इरफान पठान और सफा बेग के निकाह की नई फोटोज सामने आई हैं। इसमें वे पत्नी सफा के साथ केक काटते नजर आ रहे हैं। 

 
एक रिपोर्ट के मुताबिक, सफा और इरफान पिछले दो वर्षों से एक साथ थे।  एक सूत्र के हवाले से प्रकाशित रिपोर्ट में बताया गया है कि इरफान और सफा दुबई में 2 वर्ष पहले एक दूसरे से मिले थे और इसके बाद दोनों के बीच करीबियां बढऩे लगी। सफा वडोदरा में इरफान के परिवार से मिलने भी गई थीं। दोनों की सगाई तीन महीने पहले हुयी थी जिसके बाद शादी की तारीख तय की गई।  
 
21 वर्षीय सफा एक मॉडल रह चुकी हैं और फिलहाल जेद्दा में एक पीआर फर्म में काम करती हैं। सफा मशहूर नेल आर्टिस्ट हैं और वह जेद्दाह के अंतरराष्ट्रीय भारतीय स्कूल से पढ़ी हैं। इरफान और सफा की शादी के लिए मक्का में आयोजित कार्यक्रम बेहद सादा रहा जिसमें पारिवारिक सदस्य और करीबी रिश्तेदारों को ही आमंत्रित किया गया था। निकाह के बाद पठान परिवार ने अल हिंदावियाह में भोज का आयोजन किया। 
 
Advertising