क्रिकेट के यह 5 MOMENTS जो कभी भूल नही पाएगे आप !

Thursday, Aug 25, 2016 - 08:26 AM (IST)

नई दिल्ली: दुनिया में सबसे ज्यादा लोकप्रिय खेल क्रिकेट का है लेकिन अब क्रिकेट भी धीरे-धीरे लोकप्रियता के ग्राफ में उपर की ओर बढ़ता जा रहा है। लोगों में क्रिकेट का क्रेज इतना हैं कि इससे जुड़ी कोई भी वीडियो कुछ ही घंटों में वायरल हो जाती हैं। आइए, आज आपको बताते है ऐसी ही वायरल  मोमेंट्स के बारे में जिसे आज भी याद किया जाता है। 
 
धोनी का टी 20 में तेजी से रनआउट करना 
इस लिस्ट में पहले नंबर पर टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी है। इस मैच में धोनी ने बहुत ही तेजी से रनआउट किया था और यह पल काफी वायरल हुआ था। उन्होंने इस साल हुए टी-20 वर्ल्ड कप में किया था। इस मैच में भारत ने बांग्लादेश को 1 रन से हराया था। धोनी ने आखिरी बॉल पर जिस तरह मुस्तफिजुर रहमान को रनआउट किया था, उसे दुनिया का कोई क्रिकेट फैन नहीं भूल सकता। इस मैच के बाद धोनी की तुलना दुनिया के सबसे तेज रनर उसेन बोल्ट से भी होने लगी थी।
 
मैच के बीच मधुमक्खियों ने किया हमला 
साल 2008 में दिल्ली के फिरोजशाह कोटला ग्राउंड पर भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच टैस्ट मैच चल रहा था। इसी दौरान मधुमक्खियों ने हमला कर दिया था। तब खिलाड़ियों ने मैदान पर लेट कर अपना बचाव किया और यह फोटो काफी वायरल हो गई थी।  
 
सौरव गांगुली का रिएक्शन
लंदन के लॉर्ड्स ग्राउंड पर जब भारत ने नेटवेस्ट सीरीज के फाइनल में इंगलैंड को हराया था तब सौरव गांगुली का ये रिएक्शन खूब वायरल हुआ था।
 
युवराज सिंह के 6 छक्के
क्रिकेट के क्षेत्र में युवराज सिंह के 6 छक्के सबसे ज्यादा फेमस है।  टी-20 वर्ल्ड कप में इंगलैंड के खिलाफ मैच में युवराज सिंह ने स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में 6 छक्के मारे थे। 
 
सचिन तेंदुलकर की स्टेडियम में एंट्री
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की फैंस की लिस्ट बहुत ज्यादा है। नवंबर 2013 में जब सचिन अपनी लास्ट इनिंग खेलने के लिए वानखेड़े स्टेडियम में आ रहे थे तभी यह पल देखने वाला था। 
Advertising