क्रिस गेल नहीं इन खिलाडिय़ों ने जड़े हैं इतिहास के सबसे लंबे छक्के

Saturday, Apr 08, 2017 - 04:26 PM (IST)

नई दिल्ली: क्रिकेट जगत में वेस्टइंडीज के खतरनाक बल्लेबाज क्रिस गेल का दुनिया भर में मैदान पर लंबे-लंबे छक्के लगाने का में डंका बजता है। गेल ने गेंद को कई बार स्टेडियम के बाहर पहुंचाया है। 2009 टी20 विश्व कप के दौरान गेल ने ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज ब्रेट ली की गेंद को स्टेडियम के बाहर ऑर्कबिशप टेनिस स्कूल पहुंचा दिया था, लेकिन हम आपको बता दें कि अकेले गेल ही नहीं बल्कि इनके अलावा भी ऐसे कई बल्लेबाज हैं जिन्होंने उनसे ज्यादा लंबे छक्के जड़े हैं। आइए जानते हैं उन बल्लेबाजों के बारे में जो गेल से ज्यादा लंबे छक्के लगा चुके हैं- 

एमएस धोनी 
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 2011-12 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लॉन्ग ऑफ में 112 मीटर लंबा छक्का मारा था। धोनी हैलीकॉप्टर शॉट के लिए मशहूर हैं। इस बार भी आईपीएल में भी फैंस धोनी से इसी तरह के हैलीकॉप्टर शॉट की उम्मीद लगाए बैठे हैं। 


डेनियल क्रिस्टियान
2015 में लीग मैच में होबार्ट की ओर से खेलते हुए डेनियल क्रिस्टियान ने हरीकेंस के खिलाफ 117 मीटर लंबा छक्का जड़ा था। इस पारी के दौरान डेनियल महज 33 रन की पारी ही खेल पाए थे। ये छक्का इतना लंबा था कि गेंद स्टेडियम के बाहर चली गई थी।

युवराज सिंह
2007 के टी20 वल्र्ड कप में युवराज सिंह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार 70 रनों की पारी खेली थी। इस दौरान युवराज ने ब्रेट ली की एक गेंद पर 119 मीटर लंबा छक्का जड़ा था। ये छक्का इसलिए भी गजब था क्योंकि इसके लिए उन्होंने सिर्फ अपनी कलाईयों का इस्तेमाल किया था।


कोरी एंडरसन
वनडे में दूसरा सबसे तेज शतक जडऩे वाले इस बल्लेबाज ने 2014 में ईशांत शर्मा की गेंद पर 120 मीटर लंबा छक्का लगाकर गेंद को स्टेडियम से बाहर पहुंचा दिया था। इतने ही लंबे छक्के मारने की लिस्ट में एडम गिलक्रिस्ट और रॉबिन उथप्पा भी शामिल हैं। 

प्रवीण कुमार
आपको इस गेंदबाज का नाम यहां पढ़कर हैरानी हो, मगर ये सच है कि 2008 में यूसुफ पठान की गेंद पर हैरअंगेज शॉट मारकर प्रवीण कुमार ने गेंद को 124 मीटर दूर तक पहुंचा दिया था। उस दौरान गेंद सिर्फ स्टेडियम की छत छूने से जरा-सी रह गई थी। 


एजाज अहमद
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर एजाज अहमद इंग्लैंड के खिलाफ साल 1999 में चेज करते वक्त ऐसा छक्का जड़ा कि गेंद स्टेडियम के पार चली गई जिसके कारण स्टेडियम में नई गेंद लानी पड़ी। इस मैच में पाकिस्तान की ओर से दो छक्के लगाए गए और दोनों ही एजाज ने जड़े थे।


अल्बर्ट ट्रॉट
1938 में इस बल्लेबाज ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलते हुए इतना लंबा छक्का मारा था कि गेंद लॉड्र्स क्रिकेट ग्राउंड के पवेलियन को ही पार कर गई थी। 79 साल बाद आज तक भी कोई इस रिकॉर्ड को नहीं तोड़ सका है। आपको जानकर शायद यकीन ना हो लेकिन इस छक्के की लंबाई 164 मीटर थी। इसे क्रिकेट इतिहास का सबसे लंबा छक्का माना जाता है। 

Advertising