कान्सटेनटाइन ने मकाऊ के खिलाफ दो गोल करने वाले स्ट्राइकर बलवंत सिंह की तारीफ की

Tuesday, Sep 05, 2017 - 09:39 PM (IST)

मकाऊ: भारतीय फुटबॉल टीम के कोच स्टीफन कान्सटेनटाइन ने एशिया कप क्वालीफाइंग राउंड के ग्रुप लीग मैच में आज यहां में मकाऊ के खिलाफ दो गोल करने वाले स्ट्राइकर बलवंत सिंह की तरीफ करते हुए कहा कि उनके पास चार गोल करने का मौका था लेकिन वह दो गोल से संतुष्ट है। कान्सटेनटाइन ने कहा, ‘‘बलवंत ने आज दो गोल किए। उन्होंने वह काम किया जो उन्हें कहा गया था। वह चार गोल कर सकते थे लेकिन मैं दो से भी संतुष्ट हूं।’’

उन्होंने कहा कि यह जीत काफी मायने रखती है क्योंकि मेजबान टीम ने अति-रक्षात्मक नीति अपनाई थी। उन्होंने कहा, ‘‘ उनकी रक्षा पंक्ति को तोडऩा काफी मुश्किल था। हमारे लिये यह काफी महत्वपूर्व जीत है। यह काफी मुश्किल था क्योंकि उनकी रक्षापंक्ति में आठ या नौ खिलाड़ी थे। इसलिए हम 2-0 की जीत से खुश हैं। हम ग्रुप ए में नौ अंकों के साथ शीर्ष पर हैं।’’

सिंह के दूसरे हाफ में दागे दो गोल की बदौलत भारत ने मकाऊ को 2-0 से हराकर अंतरराष्ट्रीय मैचों में अपने अजेय अभियान को 11 मैचों का किया। टूर्नामेंट में भारत का अगला मुकाबला दस अक्टूबर को मकाऊ के खिलाफ ही अपने देश में है।  

Advertising