B,Day Special: क्रिस गेल से जुड़ी एक ऐसी बात जो शायद आप नहीं जानते होंगे

Thursday, Sep 21, 2017 - 12:04 PM (IST)

नई दिल्लीः वेस्टइंडीज टीम के सबसे विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल आज अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनकी उम्र भले ही बढ़ती जा रही हो लेकिन क्रिकेट के प्रति उनका जोश कम नहीं हुआ। गेल का बल्ला जब चलता है तो फिर गेंदबाज भी कंफ्यूज हो जाता है कि उन्हें काैन सी गेंद फैंकी जाए। क्रिकेट का कोई भी फाॅरमेट हो गेल हमेशा गेंदबाजों की लय बिगाड़ने में कामयाब होते हैं। आज हम आपको गेल से जुड़ी एक ऐसी बात के बारे में बताएंगे जो शायद आप नहीं जानते होंगे।

गेल की डिमांड पूरी करने के लिए मां बेचती थी चिप्स
गेल माैजूदा समय में अपनी जिंदगी को पूरी एशो-आराम के साथ जीते हैं, लेकिन उनका बचपन काफी मुश्किलों के बीच गुजरा। गेल के फैंस शायद यह बात नहीं जानते होंगे कि उनकी मां अपने बेटे की कुछ डिमांड्स पूरी करने के लिए चिप्स बेचती थी। गेल को जब भी पैसों की जरुरत पड़ती तो उनकी मां अपनी कमाई से कुछ पैसे उन्हें देती थी। गेल के पिता डुडलू गेल पुलिस में थे, लेकिन बड़ा परिवार होने के कारण उनके घर का गुजारा नहीं चलता था। क्रिस को मिलाकर घर में कुल छह बच्चे थे, जिसमें क्रिस का नंबर पांचवां था।

दादा से सीखा क्रिकेट खेलना
आज गेल ने क्रिकेट की दुनिया में जितना भी नाम कमाया है उसके पीछे उनके दादा का हाथ है।  भी हैं अपने दादा की बदाैलत है।  उनके दादा क्लब लेवल के क्रिकेटर रहे थे, जिनसे उन्होंने क्रिकेट खेलना सीखा था। गेल ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत जमैका के फेमस ल्युकास क्रिकेट क्लब से की थी। 

भारत के खिलाफ किया था डेब्यू
गेल ने 11 सितंबर, 1999 में भारत के खिलाफ वनडे में डेब्यू किया था, जिसमें वह 1 रन बनाकर आउट हो गए थे। वहीं टेस्ट डेब्यू मार्च 2000 में जिम्बाब्वे के खिलाफ आैर टी20 डेब्यू 2006 में न्यूजीलैंड के खिलाफ किया था। गेल वनडे में अबतक 270 मैच खेल चुके हैं, जिसमें वह 22 शतकों की मदद से 9258 रन बना चुके हैं। वहीं 103 टेस्ट मैचों में 7214 आैर टी-20 करियर में गेल ने 52 मैच खेलकर 1577 रन बनाए हैं। जिसमें वे 2 सेन्चुरी भी लगा चुके हैं।

Advertising