गेल, पोलार्ड और पीटरसन SA की T-20 ग्लोबल डेस्टिनेशन लीग में मार्की खिलाड़ी

Thursday, Apr 13, 2017 - 04:56 PM (IST)

जोहांसबर्ग: विस्फोटक टी20 खिलाड़ी क्रिस गेल, कीरोन पोलार्ड और केविन पीटरसन उन 8 मार्की अंतरराष्ट्रीय खिलाडिय़ों में शामिल हैं जो क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका की टी20 ग्लोबल डेस्टिनेशन लीग के शुरूआती चरण में विभिन्न फ्रेंचाइजी टीमों का प्रतिनिधित्व करेंगे। 

अन्य 5 मार्की खिलाड़ी लसिथ मलिंगा, जेसन रॉय, इयोन मोर्गन, ड्वेन ब्रावो और ब्रेंडन मैकुलम हैं।  इन सभी खिलाडिय़ों ने दो साल का अनुबंध किया है। 8 फ्रेंचाइजी टीमों में एक दक्षिण अफ्रीका का मार्की खिलाड़ी भी रखा जाएगा।  
 

Advertising