राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड तोड़ पुजारा ने रचा इतिहास

Sunday, Mar 19, 2017 - 03:48 PM (IST)

नई दिल्ली: भारतीय टीम के बल्लेबाज चेतेस्वर पुजारा ने  टीम की दीवार कहे जाने वाले राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड तोड़ दिया। पुजारा इकलौते ऐसे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने टेस्ट मैच की एक पारी में सबसे ज्यादा गेंदें खेली हों। उन्होंने ऑॅस्ट्रेलिया के खिलाफतीसरे टेस्ट मैच के दौरान 202 रनों की पारी खेलते हुए 525 गेंदों का सामना किया। 

पुजारा से पहले एक पारी में सबसे ज्यादा गेंदें खेलने का रिकॉर्ड राहुल द्रविड़ के नाम था। उन्होंने अप्रैल 2004 में रावलपिंडी में पाकिस्तान के खिलाफ 495 गेंदों का सामना किया था। उन्होंने इस पारी के दौरान 270 रन बनाए थे। भारतीय पारी के दौरान पुजारा ने जैसे ही पारी के 184 वें ओवर में ओकेफी की पहली गेंद को प्लेड किया, ये उनकी 496वें गेंद थी।

बता दें कि किसी भारतीय बल्लेबाज का टेस्ट पारी में 400 से ज्यादा गेंद खेलने का मौका 13 साल बाद आया। इससे पहले पिछली बार द्रविड़ ने अप्रैल 2004 में पाकिस्तान के खिलाफ यह कारनामा किया था। उन्होंने 270 रनों की पारी के लिए 495 गेंद खेली थी। 

Advertising