पुजारा ने कुछ यूं मिलाया विराट-अनुष्का को...

punjabkesari.in Monday, Nov 07, 2016 - 09:23 AM (IST)

राजकोट: भारतीय खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा ने रविवार रात टीम इंडिया को शानदार डिनर पार्टी दी। इस पार्टी में विराट कोहली गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा के साथ पहुंचे। दरअसल, टीम इंडिया को राजकोट में इंग्लैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच खेलना है, जो 9 नवंबर से शुरू होगा। बता दें कि राजकोट पुजारा का होम टाउन है। 
 

जब भी राजकोट में कोई मैच होता है, पुजारा अपने साथी खिलाडिय़ों को डिनर पार्टी जरूर देते हैं। इस बार उनके घर हुई पार्टी में विराट कोहली गर्लफ्रेंड अनुष्का के साथ पहुंचे। बता दें कि अनुष्का विराट का बर्थडे सेलिब्रेट करने यहां पहुंची थी। विराट का बर्थडे 5 नवंबर को था। तब वो अनुष्का को लेकर होटल भी पहुंचे थे। विराट के अलावा पुजारा के घर अजिंक्य रहाणे, इशांत शर्मा, अमित मिश्रा, हार्दिक पंड्या, गौतम गंभीर, सहित पूरी इंडियन टीम पहुंची।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News