तीरंदाजी में 5 साल की बच्ची ने किया अद्भुत कारनामा, बना दिए दो बड़े रिकाॅर्ड

Wednesday, Sep 13, 2017 - 05:04 PM (IST)

नई दिल्लीः आंध्रप्रदेश के विजवाड़ा में रहने वाली 5 साल की बच्ची ने एक ऐसा अद्भुत कारनामा कर दिखाया जो आजतक कोई नहीं कर सका। इसका नाम चेरुकुरी डॉली शिवानी है जिसने इतनी कम उम्र में ही तीरंदाजी में अपने नाम दो रिकाॅर्ड दर्ज कर लिए।
 
शिवानी ने पहले रिकॉर्ड में 10 मीटर की दूरी से सिर्फ 11 मिनट और 19 सेकंड में 103 तीर छोड़े। वहीं उन्होंने अपने 20 मीटर की दूरी से 5 मिनट 8 सेकंड में 36 तीर छोड़े। शिवानी ने इस प्रयास में 360 में से 290 अंक बटो। शिवानी के यह दोनों रिकाॅडर्स एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हो गया।

एशिया बुक ऑफ रेकॉर्ड्स ने शिवानी के पिता चेरुकुरी सत्यनारायण को रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट दिया गया। इसके बाद शिवानी के पिता ने कहा कि उनका सपना है कि वह अपनी बेटी को 2024 ओलंपिक खेलों में खेलते देखें। भारतीय तीरंदाजी असोसिएशन के अधिकारी बी. श्रवण कुमार ने कहा कि, 'शिवानी का प्रदर्शन लाजवाब है. कोई किशोर तीरंदाज भी ऐसा नहीं कर सकता। 20 मीटर की दूरी से 250 स्कोर करना मुश्किल होता है और उसने आसानी से इसे हासिल कर लिया।' 

 SPORTS की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Facebook आैर Twitter पर फोलो करें।   

Advertising