चैंपियंस ट्रॉफी में रोहित और धवन की सबसे लाजवाब जोड़ी, बनाया ये खास रिकॉर्ड

punjabkesari.in Thursday, Jun 08, 2017 - 06:15 PM (IST)

नई दिल्ली: चैंपियंस ट्रॉफी-2017 में  भारतीय टीम के ओपनर रोहित शर्मा और शिखर धवन ने श्रीलंका के खिलाफ शतकीय साझेदारी करके आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। रोहित और शिखर ने चैंपियंस ट्रॉफी में चौथी बार शतकीय साझेदारी की, जो एक रिकॉर्ड है। इससे पहले वेस्टइंडीज के क्रिस गेल और शिवनारायण चंद्रपॉल व दक्षिण अफ्रीका के हर्शेल गिब्स- ग्रीम स्मिथ की जोड़ी के नाम ये रिकॉर्ड दर्ज था, जिन्होंने दो-दो बार शतकीय साझेदारी की थी।

PunjabKesari
2013 में पहली बार ओपनिंग के लिए उतरे थे 
आपको यह जानकार हैरानी होगी कि रोहित शर्मा और शिखर धवन पिछली चैंपियंस ट्रॉफी (2013) से ही पहली बार साथ ओपनिंग करने उतरे थे। ये एक प्रयोग के रूप में शुरू हुआ था, लेकिन देखते-देखते दोनों इतिहास रचते चले जा रहे हैं। 2013 में भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया और इन दोनों का इस खिताबी जीत में अहम योगदान रहा। अब ये जोड़ी चैंपियंस ट्रॉफी इतिहास की सबसे शानदार जोड़ी बनती जा रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News