चैंपियंस ट्राफी: सर्वश्रेष्ठ जूनियर खिलाड़ी बने यह हॉकी खिलाड़ी

punjabkesari.in Saturday, Jun 18, 2016 - 01:53 PM (IST)

लंदन: एफआईएच चैंपियंस ट्राफी हॉकी टूर्नामैंट में भारतीय पुरूष टीम के हरमनप्रीत सिंह को सर्वश्रेष्ठ जूनियर खिलाड़ी चुना गया है जबकि ओलंपिक चैंपियन जर्मनी के टोबियस हॉके को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।   
 
जर्मनी ने कांस्य पदक मुकाबले में मेजबान ब्रिटेन को 1-0 से हराकर तीसरा स्थान और पदक अपने नाम किया। जर्मनी के लिए एकमात्र और विजयी गोल मार्को मिलकाऊ ने किया। वहीं आस्ट्रेलिया ने भारत को खिताबी मुकाबले में 3-1 से हराकर स्वर्ण जीता। भारत को रजत पदक मिला।
 
टूर्नामैंट में आस्ट्रेलिया पहले, भारत दूसरे, जर्मनी तीसरे स्थान पर रहे। ब्रिटेन चौथे, बेल्जियम पांचवें तथा कोरिया छठे स्थान पर रहे।  चैंपियंस ट्राफी के व्यक्तिगत पुरस्कारों में जर्मन टीम के टोबियस हॉके को टूर्नामैंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के तौर पर चुना गया है। मेजबान ब्रिटेन के जार्ज पिनर को सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर का पुरस्कार दिया गया। वहीं सर्वश्रेष्ठ जूनियर खिलाड़ी का अवार्ड भारत के हरमनप्रीत सिंह को मिला।  टूर्नामैंट के सर्वश्रेष्ठ स्कोरर का अवार्ड मार्को मिलकाऊ को मिला। ब्रिटेन के खिलाफ मैच में भी मार्को ही जर्मनी के लिये जीत के हीरो साबित हुए। 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News