चमीरा और गमागे तीसरे टेस्ट के लिए श्रीलंका टीम में

punjabkesari.in Thursday, Aug 10, 2017 - 10:04 PM (IST)

कैंडी: श्रीलंका ने भारत के खिलाफ शनिवार से पल्लेकल में होने वाले तीसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के लिए आज तेज गेंदबाज दुशमंत चमीरा और लाहिरू गमागे को अपनी टीम में शामिल किया। भारत अभी तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 से आगे चल रहा है और श्रीलंका के सामने व्हाइटवाश से बचने की चुनौती है।

श्रीलंकाई चयनकर्ताओं ने बल्लेबाज धनुष्का गुणतिलक को टीम से बाहर कर दिया है जबकि तेज गेंदबाज नुवान प्रदीप चोटिल होने के कारण इस मैच में नहीं खेल पाएंगे। मुख्य स्पिनर रंगना हेराथ को भी पीठ दर्द के कारण विश्राम दिया गया है। इन दोनों को भी टीम में नहीं किया गया है।

श्रीलंका की टीम इस प्रकार है : दिनेश चंदीमल (कप्तान), उपुल थरंगा, दिमुथ करूणारत्ने, कुसाल मेंडिस, एंजेलो मैथ्यूज, लाहिरू तिरिमाने, धनंजय डिसिल्वा, निरोशन डिकवेला, दिलरूवान परेरा, लाहिरू कुमारा, विश्व फर्नांडो, दुशमंत चमीरा, लाहिरू गमागे, लक्षण संदाकन और माङ्क्षलदा पुष्पकुमार।   


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News