BWF को अंतरराष्ट्रीय शेड्यूल व्यवस्थित करना चाहिए: मारिन

Monday, Mar 27, 2017 - 07:30 PM (IST)

नई दिल्ली: आेलंपिक स्वर्ण पदक विजेता और दो बार की विश्व चैम्पियन कैरोलिना मारिन का मानना है कि व्यस्त अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम से खिलाड़ी चोट का शिकार हो रहे हैं और बैडमिंटन विश्व महासंघ को चाहिए कि कैलेंडर पर पुनर्विचार करे। उन्होंने कहा ,‘‘ बीडब्ल्यूएफ को इस बारे में सोचना चाहिये क्योंकि शीर्ष खिलाड़ी हमेशा कोई टूर्नामेंट खेल रहे होते हैं। हम भी इंसान है और हमें भी कई बार ब्रेक चाहिए होता है ।’’  

उन्होंने कहा ,‘‘ हमें कभी ब्रेक नहीं मिलता और हम साल भर इतने सारे टूर्नामेंट खेलते रहते हैं। जब विश्व चैम्पियनशिप या आेलंपिक खेल होते है तो हमें फिर वापिस आकर जापान या कोरिया आेपन खेलना पड़ता है। हमें कभी लंबा ब्रेक नहीं मिलता जबकि हमारे शरीर को इसकी जरूरत है।’’  

यह पूछने पर कि साइना नेहवाल और पी वी सिंधू में से किसे हराना कठिन है, उसने कहा ,‘‘ मैं इनमें से एक को नहीं चुन सकती। दोनों कठिन खिलाड़ी हैं। शीर्ष 10 में शामिल कोई भी खिलाड़ी किसी भी टूर्नामेंट को जीत सकता है।’’ 

Advertising