नीदरलैंड की विश्व कप की उम्मीदों को लगा करारा झटका

Sunday, Mar 26, 2017 - 01:34 PM (IST)

पेरिस: नीदरलैंड की विश्व कप फुटबाल में जगह बनाने की उम्मीदों को तब करारा झटका लगा जब इस तीन बार के उपविजेता को बुल्गारिया के हाथों 2-0 से हार का सामना करना पड़ा। इस हार से नीदरलैंड की टीम ग्रुप ए में शीर्ष पर चल रहे फ्रांस से छह अंक पीछे हो गया है। 

फ्रांस ने एक अन्य मैच में लक्समबर्ग को 3-1 से पराजित किया। नीदरलैंड की टीम अब स्वीडन और बुल्गारिया से पीछे चौथे स्थान पर पहुंच गयी है। प्रत्येक गु्रप की विजेता टीम रूस में 2018 में होने वाले विश्व कप में जगह पक्की करेगी।  

इस बीच क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपने गोल की संख्या 70 पर पहुंचायी। उनके शानदार प्रदर्शन से पुर्तगाल ने हंगरी को 3-0 से हराया। इस जीत के बावजूद पुर्तगाल ग्रुप बी में स्विट्जरलैंड के बाद दूसरे स्थान पर बना हुआ है। 

Advertising