WWE फैंस के लिए बुरी खबर, रैसलमीनिया से पहले ब्रॉक लैसनर ने लिया संन्यास

Wednesday, Feb 15, 2017 - 02:35 PM (IST)

कैलिफोर्नियां: 2017 रैसलमीनिया को शुरु होने में महज कुछ ही महीने बचे हैं लेकिन इससे पहले डब्ल्यूडब्ल्यूई फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। खबर है कि खतरनाक रैसलरों में शामिल ब्रॉक लैसनर ने एमएमए से संन्यास ले लिया है। इस बात की जानकारी खुद यूएफसी के प्रवक्ता ने दी और उनके संन्यास लेने की बात को भी सही माना है। 

ब्रॉक लैसनर का एमएमए में रिकॉर्ड 70 प्रतिशत सही रहा है। ब्रॉक लैसनर का एमएमए में 5 जीत, 3 हार और 1 बेनतीजा फाइट का रिकॉर्ड दर्ज रहा है। ब्रॉक लैसनर स्नष्ट 141 में एलिएस्टर ओवररीम के खिलाफ हुए फाइट के बाद रिटायर हो गए थे। उसके बाद 2012 में वो ङ्खङ्खश्व में आ गए। 2015 में उन्होंने WWE/UfC में से किसी को चुनने का ऑप्शन था, लेकिन उन्होंने WWEको चुना और एक प्रोफेशनल रैसलर का सफर जारी रखा।

जून 2016 में खबर सामने आई थी कि ब्रॉक लैसनर रिटायरमेंटे से वापिस आकर स्नष्ट 200 में फाइट करेंगे। इस फाइट में उन्होंने मार्क हंट को मात दी। स्नष्ट 200 में जीत के बाद खबर आई कि ब्रॉक लैसनर ड्रग टेस्ट में फेल हो गए हैं। जिसके बाद ब्रॉक लैसनर पर 2 लाख 50 हज़ार डॉलर का जुर्माना और फाइट को बेनतीजा घोषित कर दिया गया। इसके बाद USADA ने ब्रॉक लैसनर पर ड्रग टेस्ट में फेल होने की वजह से 1 साल का बैन लगा दिया।

Advertising