मुंबई ने चेन्नई को बराबरी पर रोका

Thursday, Nov 03, 2016 - 08:41 AM (IST)

चेन्नई: ब्राजीलियन स्टार खिलाड़ी कोस्टा लियो के अंतिम क्षणों में किए गए शानदार गोल के दम पर मुंबई सिटी एफसी ने मौजूदा चैम्पियन चेन्नईयन एफसी को हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबाल टूर्नामैंट के इस सीजन के मुकाबले में बुधवार को 1-1 से बराबरी पर रोक दिया।

चेन्नई ने अपने घरेलू मैदान में जेजे लालपेखलुआ के 51 वें मिनट में किए गए गोल की बदौैलत बढ़त बनायी और तेज खेल दिखाते हुए मुंबई पर बढ़त बनाए रखी। निर्धारित समय से दो मिनट पहले कोस्टा ने शानदार प्रहार कर अपना और टीम का पहला गोल जड़ा और चेन्नई की जीत की उम्मीद लगाए घरेलू दर्शकों को मायूस कर दिया।  

इस मुकाबले में दोनों ही गोल दूसरे हाफ में किए गए। चेन्नई इससे पहले मुंबई के खिलाफ आईएसएल इतिहास में 4 बार भिड़ चुकी है और हर बार वह मुंबई से बीस साबित हुयी हुई है। मुंबई ने इस बार उसके विजय रथ को रोकते हुए उसे ड्रा खेलने पर मजबूर किया।   मुंबई 8 मैचों से 12 अंक लेकर दूसरे स्थान पर बनी हुई है जबकि चेन्नई 10 अंकों के साथ चौथे स्थान पर आ गई है। 

Advertising