फुटबाल दिग्गज पेले 75 साल में तीसरी बार करेंगे शादी

punjabkesari.in Sunday, Jul 10, 2016 - 12:37 PM (IST)

साआे पाउलो: ब्राजील के महान फुटबालर पेले पिछले 6 साल से अपनी प्रेमिका रही मार्सिया सिबेले आआेकी के साथ मंगलवार को विवाह करेंगे जो उनकी तीसरी शादी होगी।  पेले अभी 75 साल के हैं। उन्होंने आे एस्तादो डि साआे पाउलो समाचार पत्र से कहा कि इस बार उन्हें जीवनभर के लिए सच्चा प्यार मिल गया है।  पेले और आआेकी 1980 के दशक में न्यूयार्क में मिले थे लेकिन 2010 में साआे पाउलो में एक एलेवेटर पर फिर से मुलाकात के बाद वे एक दूसरे के करीब आए।  
 
आआेकी अभी 42 वर्ष की है और व्यवसायी है। वह 2012 से तीन बार के विश्व चैंपियन पेले के साथ सभी सार्वजनिक कार्यक्रमों में दिखती रही हैं। यही नहीं हाल के वर्षों में जब पेले को अस्पताल जाना पड़ा तब भी आआेकी उनके साथ रही।  पेले को दुनिया के महानतम फुटबालरों में से एक माना जाता है। उन्होंने अपने करियर में 1363 मैच खेले और 1281 गोल किये। इसमें से 91 गोल उन्होंने ब्राजील की तरफ से किये।  
 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News