IPL 10 में सबसे मंहगे बिके स्टोक्स को झेलना पड़ेगा भारी नुक्सान

Monday, Feb 20, 2017 - 07:25 PM (IST)

बेंगलुरू: आईपीएल 2017 के लिए यहां शुरू हुई नीलामी में इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टॉक्स को पुणे सुपरजायंट्‍स ने 14.5 करोड़ रुपए में खरीदा। यह इस बार किसी भी खिलाड़ी पर लगाया गया सबसे बड़ा दांव रहा। बेन स्टोक्स ने अपनी बेस प्राइज 2 करोड़ रुपए रखी थी। लेकिन मोटी रकम पाने के बाद भी स्टोक्स का भारी नुक्सान झेलना पड़ेगा।

गंवाने होंगे 85 लाख रुपए, जानें क्यों
इस तरह बेन स्टोक्स का आईपीएल 2017 में खेलना तय हो गया है। अब उन्हें 1 लाख पाउंड की कुर्बानी देनी होगी। यह राशि भारतीय मुद्रा में करीब 85 लाख रुपए बैठती है। बेन स्टोक्स को होने वाले इस 'नुकसान' की वजह उनका इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (इसीबी) के साथ किया गया केंद्रीय अनुबंध है। स्टोक्स के अनुबंध में साफ तौर पर दर्ज है कि अगर वे आईपीएल जैसे टूर्नामेंट में हिस्सा लेते हैं तो उनकी कॉन्ट्रेक्ट फीस में से रोज 0.5 फीसदी रकम काटी जाएगी।

Advertising